2303’ उत्तरी अक्षांश से 30012’ उत्तरी अक्षांश एवं 69030’ पूर्वी देशांतर के मध्य।
अक्षांश रेखाए-ग्लोब को 180 अक्षांशो में बांटा गया है। 00से 900उत्तरी अक्षांश, उत्तरी गोलार्द्ध तथा 00से 900दक्षिणी अक्षांश, दक्षिणी गोलार्द्ध कहलाते है। अक्षांश रेखाए ग्लोब पर खिचीं जाने वाली काल्पनिक रेखाएं है। जो ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खिचीं जाती है, ये जलवायु, तापमान व स्थान (दूरी) का ज्ञान कराती है।
दो अक्षांश रेखाओं के बीच में 111 किमी का अंतर होता है।
देशान्तर रेखाएं: वे काल्पनिक रेखाएं जो ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर खिचीं जाती है। ये समय का ज्ञान कराती है। अत: इन्हें सामयिक रेखाएं कहते है।
00देशान्तर रेखा को ग्रीनविच मीन Time ग्रीन विच मध्याहान रेखा कहते है। दो देशान्तर रेखाओं के बीच दूरी सभी जगह समान नहीं होती है, भूमध्य रेखा पर दो देशान्तर रेखाओं के बीच 111.3 किमी. का अन्तर होता है।
1800देशान्तर रेखा को अन्तराष्ट्रीय तिथि रेखा कहते है जो बेरिंग सागर में से होकर जापान के पूर्व में से गुजरती हुई प्रशांत महासागर को कटती हुई दक्षिण की ओर जाती है।
भारतइंडियन स्टैण्डर्ड टाइम (IST) 820पूर्वी देशान्तर रेखा को मानता है। यह इलाहाबाद के पास नेनी से गुजरती है।
राजस्थान के देशान्तरीय विस्तार के कारण पूर्वी सीमा से पश्चिम सीमा में समय का 36 मिनिट (409 देशान्तर) का अंतर आता है अर्थात् धोलपुर में सूर्योदय के लगभग 36 मिनिट बाद जैसलमेर में सूर्योदय होता है।
कर्क रेखा (230उत्तरी अक्षांश) राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दक्षिण से तथा बांसवाड़ा जिले के लगभग मध्य से गुजरती है।
कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) में 21 जून का सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर लम्बवत पड़ती है।
गंगानगर में सूर्य की किरणें सर्वाधिक तिरछी व बांसवाड़ा में सूर्य की किरणें सर्वाधिक सीधी पड़ती है।
राजस्थान की सूर्य की किरणें लम्बवत केवल बांसवाड़ा में पड़ती है।
राजस्थान की उत्तर से दक्षिण की लम्बाई 826 किमी.है [उत्तर में कोणा A गाँव(गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव (कुशलगढ़ तहसील, बांसवाड़ा तक) है।
राजस्थान की पश्चिम से पूर्व की लम्बाई 869 किमी.[पश्चिम में कटरा गाँव (जैसलमेर तक) से पूर्व में सिलान गाँव (राजाखेड़ा तहसील, धोलपुर) तक है।
0 comments:
Post a Comment