- राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी.
- राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41 % या 1/10वाँ भाग है।
- 1 नवम्बर, 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर छतीसगढ़ के नए राज्य बन जाने के बाद राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य बन गया है।
- क्षेत्रफल की दृष्टी से भारत के पांच बड़े राज्य – राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उतरप्रदेश, और आन्ध्रप्रदेश।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान ग्रेट ब्रिटेन से 2 गुना, चेकोस्लावाकिया से 3 गुना, श्रीलंका से 5 गुना, इजराइल से 17 गुना बड़ा है तथा जापान से थोड़ा ही छोटा है।
- क्षेत्रफल की दृष्टी से राजस्थान के चार जिले –
- जैसलमेर – 38,401 वर्ग किमी.
- बाड़मेर - 28,387 वर्ग किमी.
- बीकानेर – 27,244 वर्ग किमी. तथा जोधपुर।
- भारत के सात राज्यों [गोवा (3702 वर्ग किमी.), सिक्किम (7,096 वर्ग किमी), त्रिपुरा (10492 वर्ग किमी.),नागालैंड (16,579 वर्ग किमी.), मिजोरम (21,987 वर्ग किमी.), मणिपुर (22,327 वर्ग किमी.), मेघालय (22,429 वर्ग किमी.)] से बड़े है।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे छोटा जिला – धोलपुर (3033 वर्ग किमी.)
🗨 पहले अपने निर्माण के समय दौसा (2950 वर्ग किमी.) के साथ राजस्थान का सबसे छोटा जिला था, लेकिन महुआ तहसील – 489 वर्ग किमी. (सवाई माधोपुर) के 15 अगस्त, 1992 को दौसा में शामिल हो जाने से दौसा का क्षेत्रफल बढ़ कर 3439 वर्ग किमी. हो गया। अत: वर्तमान में राजस्थान का सबसे छोटा जिला धोलपुर (3033 वर्ग किमी.) है।
- आकर विषम कोणीय चतुर्भुज (Rhombus) या पतंग के समान।
0 comments:
Post a Comment