- राजस्थान की स्थलीय सीमा 5920 किमी है
- भारत – पाकिस्तान अंतरास्ट्रीय सीमा का नाम रेडक्लिफ अंतरास्ट्रीय सीमा है क्योंकी इस सीमा का निर्धारण अंग्रेज अधिकारी माइकल रेडक्लिफ ने किया था। भारत व बांग्लादेश के बीच भी यह रेडक्लिफ अंतरास्ट्रीय सीमा है।
- राजस्थान की अंतरास्ट्रीय सीमा की लम्बाई 1070 किमी. है, जो हिन्दूमल कोट (उत्तर में फाजिल्का से 10 किमी दक्षिण, गंगानगर) से शाहगढ़, (बाढ़मेर) तक विस्तृत है।
- अंतरास्ट्रीय सीमा पर स्थित राजस्थान के जिले (उत्तर से दक्षिण के क्रम में) श्रीगंगानगर (210 किमी.), बीकानेर (168 किमी.), जैसलमेर (464 किमी.) और बाढ़मेर (228 किमी.)
- पाकिस्तान के वे जिले जो राजस्थान की सीमा पर स्थित है (उत्तर से दक्षिण के क्रम में) बहावलपुर, खेरपुर, मीरपुर ख़ास।
- सर्वाधिक अंतरास्ट्रीय सीमा जैसलमेर जिले (464 किमी.) तथा न्यूनतम अंतरास्ट्रीय सीमा बीकानेर जिले (168 किमी.) की है|
- पाकिस्तान के सर्वाधिक निकट नगर – श्रीगंगानगर।
- पाकिस्तान से सर्वाधिक दूरस्थ नगर – बीकानेर
- राजस्थान की अंतराज्यीय सीमा की लम्बाई – 4850 किमी (5920 किमी कुल स्थलीय सीमा – 1070 किमी अंतरास्ट्रीय सीमा)।
- राजस्थान के कुल पडोसी राज्य – 5
- राजस्थान के पडोसी राज्यों के नाम – पंजाब (उत्तर में), हरियाणा (उत्तर-पूर्व में), उत्तरप्रदेश (पूर्व में), मध्यप्रदेश (दक्षिण-पूर्व में), गुजरात (दक्षिण-पश्चिम में)
- राजस्थान की सर्वाधिक अंतराज्यीय सीमा मध्यप्रदेश (1600 किमी) से लगती है।
- राजस्थान की न्यूनतम अंतराज्यीय सीमा पंजाब (89 किमी) से लगती है।
- राज्य के वे जिले जो पडोसी राज्यों की सीमा पर स्थित है (उत्तर से दक्षिण के क्रम में)
- पंजाब की सीमा पर (2 जिले) – 1. श्रीगंगानगर (न्यूनतम) 2. हनुमान गढ़ (सर्वाधिक)
- हरियाणा कु सीमा पर (7 जिले) – 1. हनुमानगढ़(सर्वाधिक) 2. चुरू 3. झुंझुनू 4. सीकर 5.अलवर 6.भरतपुर 7.जयपुर (न्यूनतम)
- मध्यप्रदेश की सीमा पर (10 जिले) – धोलपुर, करोली, सवाईमाधोपुर, कोटा (2 बार), बारां, झालावाड़(सर्वाधिक), चित्तोडगढ(2 बार), भीलवाड़ा(न्यूनतम), प्रतापगढ़, बांसवाड़ा।
- गुजरात की सीमा पर (6 जिले) – बाढ़मेर (न्यूनतम), जालोर, सिरोही,उदयपुर (सर्वाधिक), डूंगरपुर, बांसवाड़ा
- वे जिले जो दो –दो राज्यों को छुते है –
हनुमानगढ़(पंजाब-हरियाणा)
भरतपुर(हरियाणा-उत्तरप्रदेश)
धोलपुर(उत्तरप्रदेश-मध्यप्रदेश)
- बांसवाड़ा(मध्यप्रदेश-गुजरात) – ये ऐसे चार जिले है जिनकी सीमा दो राज्यों को चुटी है।
- राजस्थान के पडोसी राज्यों के वे जिले जो राजस्थान की सीमा पर स्थित है (उत्तर से दक्षिण के क्रम में)
- पंजाब के – 1.फाजिल्का 2.मुक्तसर।
- हरियाणा के – सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुडगाँव, मेवात(हरियाणा का न्यूनतम 20 वाँ जिला, जो राजस्थान की सीमा पर स्थित है)।
- उत्तरप्रदेश के – मथुरा, आगरा।
- मध्यप्रदेश के – मुरेना, शाजापुर, शिवपुरी, श्योपुर, राजगढ़, गुना, नीमच, मंदसोर, रतलाम, झाबुआ।
- गुजरात के – कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, पंचमहल, दाहोद
0 comments:
Post a Comment